Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

ससुराल में मौत या सुनियोजित साजिश? कालपी में युवक की संदिग्ध फांसी से सनसनी जालौन जनपद के कालपी क्षेत्र में एक बार फिर रहस्यमयी मौत ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कदौरा थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी युवक धर्मेन्द्र कुमार की ससुराल में हुई संदिग्ध मौत को लेकर परिजनों ने सीधे-सीधे हत्या का आरोप लगाया है। पूरे मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक के पिता कालीचरन ने कोतवाली कालपी में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पुत्र की पहले ससुराल पक्ष द्वारा बेरहमी से पिटाई की गई और बाद में उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, धर्मेन्द्र कुमार अपनी पत्नी के साथ फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र में पानी-पूड़ी का काम करने गया था। इसी दौरान उसने फोन पर अपने पिता को बताया था कि उसके साढ़ू, पत्नी और अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसके पैसे भी छीन लिए गए। परिजनों का कहना है कि पिता ने उसे घर लौटने को कहा था, लेकिन आरोप है कि उसे जबरन ससुराल रायड़ दियारा ले जाया गया, जहां उसके साथ फिर से मारपीट की गई। हत्या या आत्महत्या का नाटक? तहरीर में गंभीर आरोप लगाया गया है कि ससुराल पहुंचने के बाद धर्मेन्द्र कुमार की बेरहमी से पिटाई की गई और उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को गांव के बाहर एक पेड़ से लटकाकर मामले को आत्महत्या का रूप देने की साजिश रची गई। पुलिस की भूमिका और जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि उन्हें समय पर सही जानकारी नहीं दी गई और मामले को दबाने की कोशिश की गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। परिजनों की मांग परिजनों ने साफ कहा है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है और इसमें शामिल सभी लोगों पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। बड़े सवाल: - क्या धर्मेन्द्र कुमार की मौत सच में आत्महत्या थी? - या फिर यह एक सुनियोजित हत्या को छिपाने की कोशिश है? - आखिर कब तक संदिग्ध मौतों में सच दबता रहेगा? अब देखना यह है कि जांच में सच सामने आता है या एक और मामला फाइलों में दबकर रह जाएगा। #KalpiNews #JalaunNews #BreakingNews #CrimeNews #SuspiciousDeath #MurderAllegation #HangingCase #UPPolice #Investigation #JusticeForVictim #DMJalaun #SPJalaun #COKalpi #PoliceInvestigation #BundelkhandNews #ViralNews #HindiNews #Justice #CrimeAlert #BreakingAlert

Kalpi, Jalaun | Jun 15, 2026

MORE NEWS

कैमरे के सामने फूटा पीड़िता का दर्द: 
दहेज, मारपीट और जबरन शोषण के गंभीर आरोप

जालौन जिले के कालपी क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने अपने ही ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, बेरहमी से मारपीट, मानसिक और शारीरिक शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। 
पीड़िता आशना गुप्ता ने कैमरे के सामने अपनी आपबीती सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 14 मार्च 2026 को बड़े अरमानों के साथ शिवम गुप्ता के साथ हुई थी, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद उसके सपने चकनाचूर हो गए। आरोप है कि पति शिवम गुप्ता, ससुर राजेंद्र गुप्ता, सास रजनी, देवर सत्यम और देवरानी मांसी सभी मिलकर उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। सोने की जंजीर, मोटरसाइकिल, कूलर और वॉशिंग मशीन जैसी महंगी मांगों को लेकर उसे प्रतिदिन प्रताड़ना झेलनी पड़ी।

पति के अवैध संबंध का विरोध पड़ा भारी

पीड़िता ने एक और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसने अपने पति को एक अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। 
विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इतना ही नहीं, उस महिला द्वारा भी आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया जा चुका है, जिससे पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ जाती है।

गर्भावस्था में भी नहीं बख्शा, जबरन बनाए संबंध

पीड़िता ने आरोप लगाया कि गर्भवती होने के बावजूद उसे नहीं छोड़ा गया। 
उसे कमरे में बंद कर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। मारपीट के दौरान वह बेहोश होकर गिर गई, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।

घर से निकाला, दहेज लाओ तभी मिलेगी एंट्री

आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसे घर से बाहर निकाल दिया और साफ कह दिया कि जब तक दहेज नहीं लाएगी, उसे घर में घुसने नहीं दिया जाएगा।
 जब पीड़िता ने अपने मायके वालों को बुलाया, तो उल्टा पति ने ही कोतवाली में झूठी शिकायत दर्ज कराकर दबाव बनाने की कोशिश की।

पीड़िता की जान को खतरा, कभी भी हो सकती है अनहोनी

पीड़िता ने साफ कहा कि उसे अपनी जान का खतरा है और ससुराल पक्ष के लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं।
 उसने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा और न्याय की मांग की है।

यह मामला न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि समाज में दहेज जैसी कुप्रथा की कड़वी सच्चाई भी उजागर करता है। 
अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर कितनी तेजी और सख्ती से कार्रवाई करता है।

 जनता से अपील:
कैमरे के सामने पीड़िता ने जो दर्द बयां किया, क्या उसे न्याय मिलना चाहिए?
 आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

#JalaunNews #Kalpi #DowryCase #JusticeForAashna #CrimeNews #UPPolice #MahilaSuraksha #DomesticViolence #BreakingNews #ViralVideo #StopDowry #WomenSafety #UPNews #PoliceAction #TrendingNews #RealStory #JusticeNeeded

कैमरे के सामने फूटा पीड़िता का दर्द: दहेज, मारपीट और जबरन शोषण के गंभीर आरोप जालौन जिले के कालपी क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने अपने ही ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, बेरहमी से मारपीट, मानसिक और शारीरिक शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता आशना गुप्ता ने कैमरे के सामने अपनी आपबीती सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 14 मार्च 2026 को बड़े अरमानों के साथ शिवम गुप्ता के साथ हुई थी, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद उसके सपने चकनाचूर हो गए। आरोप है कि पति शिवम गुप्ता, ससुर राजेंद्र गुप्ता, सास रजनी, देवर सत्यम और देवरानी मांसी सभी मिलकर उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। सोने की जंजीर, मोटरसाइकिल, कूलर और वॉशिंग मशीन जैसी महंगी मांगों को लेकर उसे प्रतिदिन प्रताड़ना झेलनी पड़ी। पति के अवैध संबंध का विरोध पड़ा भारी पीड़िता ने एक और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसने अपने पति को एक अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इतना ही नहीं, उस महिला द्वारा भी आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया जा चुका है, जिससे पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ जाती है। गर्भावस्था में भी नहीं बख्शा, जबरन बनाए संबंध पीड़िता ने आरोप लगाया कि गर्भवती होने के बावजूद उसे नहीं छोड़ा गया। उसे कमरे में बंद कर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। मारपीट के दौरान वह बेहोश होकर गिर गई, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। घर से निकाला, दहेज लाओ तभी मिलेगी एंट्री आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसे घर से बाहर निकाल दिया और साफ कह दिया कि जब तक दहेज नहीं लाएगी, उसे घर में घुसने नहीं दिया जाएगा। जब पीड़िता ने अपने मायके वालों को बुलाया, तो उल्टा पति ने ही कोतवाली में झूठी शिकायत दर्ज कराकर दबाव बनाने की कोशिश की। पीड़िता की जान को खतरा, कभी भी हो सकती है अनहोनी पीड़िता ने साफ कहा कि उसे अपनी जान का खतरा है और ससुराल पक्ष के लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। उसने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा और न्याय की मांग की है। यह मामला न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि समाज में दहेज जैसी कुप्रथा की कड़वी सच्चाई भी उजागर करता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर कितनी तेजी और सख्ती से कार्रवाई करता है। जनता से अपील: कैमरे के सामने पीड़िता ने जो दर्द बयां किया, क्या उसे न्याय मिलना चाहिए? आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं #JalaunNews #Kalpi #DowryCase #JusticeForAashna #CrimeNews #UPPolice #MahilaSuraksha #DomesticViolence #BreakingNews #ViralVideo #StopDowry #WomenSafety #UPNews #PoliceAction #TrendingNews #RealStory #JusticeNeeded

Kalpi, Jalaun | Jun 15, 2026

सहाव में चोरों का तांडव — पुलिस गश्त की खुली पोल!

जालौन कोतवाली क्षेत्र के सहाव गांव में देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर जमकर धमा-चौकड़ी मचाई। 
बाबूराम पुत्र ब्रंची के घर से करीब 5 तोला सोना, ₹65,000 नगद समेत लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए।

चोरों के बुलंद हौसले, पुलिस नदारद!
वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, लेकिन अब तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी का बयान नहीं आया है।

सवाल बड़ा — क्या गश्त सिर्फ कागजों में हो रही है?

आपकी क्या राय है, कमेंट में जरूर बताएं

-#BreakingNews #Jalaun #Sahav #TheftCase #PoliceFailure #UPPolice #LawAndOrder #CrimeNews #GroundReality #NoPatrolling #PublicAnger #BundelkhandNews #UPNews #PoliceQuestionedअगर

सहाव में चोरों का तांडव — पुलिस गश्त की खुली पोल! जालौन कोतवाली क्षेत्र के सहाव गांव में देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर जमकर धमा-चौकड़ी मचाई। बाबूराम पुत्र ब्रंची के घर से करीब 5 तोला सोना, ₹65,000 नगद समेत लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरों के बुलंद हौसले, पुलिस नदारद! वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, लेकिन अब तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी का बयान नहीं आया है। सवाल बड़ा — क्या गश्त सिर्फ कागजों में हो रही है? आपकी क्या राय है, कमेंट में जरूर बताएं -#BreakingNews #Jalaun #Sahav #TheftCase #PoliceFailure #UPPolice #LawAndOrder #CrimeNews #GroundReality #NoPatrolling #PublicAnger #BundelkhandNews #UPNews #PoliceQuestionedअगर

Kalpi, Jalaun | Jun 15, 2026

मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट — लेकिन कोतवाली की तैयारी पर उठे सवाल!

कालपी में मोहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है, लेकिन जमीन पर व्यवस्थाओं को लेकर कोतवाली की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। 
पीस कमेटी की बैठक में बड़े-बड़े दावे जरूर किए गए, मगर हकीकत में कितनी तैयारी है, यह देखने वाली बात होगी।

 क्षेत्राधिकारी अवधेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में तहसीलदार अभिनव तिवारी और कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी मौजूद रहे।
ताजिएदारों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले सालों में भी कई व्यवस्थाएं अधूरी रह गई थीं।

बिजली-पानी और साफ-सफाई के दावे — लेकिन क्या इस बार जमीनी हकीकत बदलेगी?
संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनाती की बात — मगर निगरानी कितनी मजबूत?

कोतवाली की ओर से अफवाहों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई,
लेकिन सवाल यह भी — क्या खुद प्रशासन हर स्तर पर पूरी तरह तैयार है?

वीडियो में सुनिए अधिकारियों के दावे…
और बताइए — क्या इस बार व्यवस्था सच में सुधरेगी या फिर वही पुराने हाल?

#BreakingNews #Kalpi #Jalaun #Muharram2026 #PoliceAlert #UPPolice #KotwaliQuestion #GroundReality #LawAndOrder #NoRumors #StrictAction #PublicVoice #UPNews #BundelkhandNews

मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट — लेकिन कोतवाली की तैयारी पर उठे सवाल! कालपी में मोहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है, लेकिन जमीन पर व्यवस्थाओं को लेकर कोतवाली की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। पीस कमेटी की बैठक में बड़े-बड़े दावे जरूर किए गए, मगर हकीकत में कितनी तैयारी है, यह देखने वाली बात होगी। क्षेत्राधिकारी अवधेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में तहसीलदार अभिनव तिवारी और कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी मौजूद रहे। ताजिएदारों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले सालों में भी कई व्यवस्थाएं अधूरी रह गई थीं। बिजली-पानी और साफ-सफाई के दावे — लेकिन क्या इस बार जमीनी हकीकत बदलेगी? संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनाती की बात — मगर निगरानी कितनी मजबूत? कोतवाली की ओर से अफवाहों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई, लेकिन सवाल यह भी — क्या खुद प्रशासन हर स्तर पर पूरी तरह तैयार है? वीडियो में सुनिए अधिकारियों के दावे… और बताइए — क्या इस बार व्यवस्था सच में सुधरेगी या फिर वही पुराने हाल? #BreakingNews #Kalpi #Jalaun #Muharram2026 #PoliceAlert #UPPolice #KotwaliQuestion #GroundReality #LawAndOrder #NoRumors #StrictAction #PublicVoice #UPNews #BundelkhandNews

Kalpi, Jalaun | Jun 15, 2026

Kalpi, Jalaun | Jun 15, 2026

जालौन का माधौगढ़ बना दबंगई का अड्डा! 

 दुकान में घुसकर दलित मजदूर की बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद—आरोपी राजू सिंह फरार!

माधौगढ़ कस्बे के रामपुरा स्टैंड पर रविवार दोपहर दबंगई का खौफनाक चेहरा सामने आया, जहां राजू सिंह नाम के दबंग ने दुकान में घुसकर दलित मजदूर उत्तम (18) को बेरहमी से पीट डाला। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है।

 जानकारी के मुताबिक, ग्राम डिकौली निवासी उत्तम पुत्र मगनलाल पंकज गेड़ा की किराना दुकान पर काम करता है।
 दोपहर करीब 12:40 बजे जब वह सामान देने राजू सिंह की दुकान पहुंचा, तभी मामूली बात पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

 डर के मारे चुप रहा मजदूर… फिर भी नहीं रुका दबंग!
उत्तम बिना जवाब दिए लौट आया, लेकिन दबंग राजू सिंह का गुस्सा शांत नहीं हुआ। 
वह पीछे-पीछे दुकान तक पहुंचा और अंदर घुसकर—
भद्दी गालियां दीं
जान से मारने की धमकी दी
लात-घूंसों से पीटकर जमीन पर गिरा दिया

 सबके सामने पिटता रहा मजदूर, मालिक बना मूकदर्शक!
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान मालिक पंकज गेड़ा मौके पर मौजूद था, लेकिन उसने अपने ही कर्मचारी को बचाने की कोशिश तक नहीं की।

 CCTV बना सबसे बड़ा गवाह
पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जो अब पुलिस के लिए सबसे अहम सबूत साबित होगी।

 स्थानीयों का आरोप—दबंग का पहले से आतंक!
लोगों का कहना है कि आरोपी राजू सिंह पहले भी दबंगई करता रहा है और बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय पर कब्जा कर बीड़ी-सिगरेट व नशे का सामान बेचता है।

 पुलिस हरकत में—लेकिन कार्रवाई कब?
पीड़ित पक्ष ने माधौगढ़ कोतवाली में शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

 बड़ा सवाल
 दलित मजदूर पर खुलेआम हमला… क्या कानून का डर खत्म हो गया?
 CCTV के बावजूद कब होगी गिरफ्तारी?
 दबंगों पर लगाम लगाने में पुलिस क्यों सुस्त?

दलित पर वार, अबकी बार—सीधा सवाल सरकार!

#JalaunNews #Madhogarh #DalitAtrocity #BreakingNews #UPPolice #CrimeNews #CCTVFootage #JusticeForUttam #Rajusinh #PankajGeda #LawAndOrder #UPCrime #ViralVideo #PoliceAction #DalitRights #CrimeAlert

जालौन का माधौगढ़ बना दबंगई का अड्डा! दुकान में घुसकर दलित मजदूर की बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद—आरोपी राजू सिंह फरार! माधौगढ़ कस्बे के रामपुरा स्टैंड पर रविवार दोपहर दबंगई का खौफनाक चेहरा सामने आया, जहां राजू सिंह नाम के दबंग ने दुकान में घुसकर दलित मजदूर उत्तम (18) को बेरहमी से पीट डाला। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम डिकौली निवासी उत्तम पुत्र मगनलाल पंकज गेड़ा की किराना दुकान पर काम करता है। दोपहर करीब 12:40 बजे जब वह सामान देने राजू सिंह की दुकान पहुंचा, तभी मामूली बात पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। डर के मारे चुप रहा मजदूर… फिर भी नहीं रुका दबंग! उत्तम बिना जवाब दिए लौट आया, लेकिन दबंग राजू सिंह का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह पीछे-पीछे दुकान तक पहुंचा और अंदर घुसकर— भद्दी गालियां दीं जान से मारने की धमकी दी लात-घूंसों से पीटकर जमीन पर गिरा दिया सबके सामने पिटता रहा मजदूर, मालिक बना मूकदर्शक! प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान मालिक पंकज गेड़ा मौके पर मौजूद था, लेकिन उसने अपने ही कर्मचारी को बचाने की कोशिश तक नहीं की। CCTV बना सबसे बड़ा गवाह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जो अब पुलिस के लिए सबसे अहम सबूत साबित होगी। स्थानीयों का आरोप—दबंग का पहले से आतंक! लोगों का कहना है कि आरोपी राजू सिंह पहले भी दबंगई करता रहा है और बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय पर कब्जा कर बीड़ी-सिगरेट व नशे का सामान बेचता है। पुलिस हरकत में—लेकिन कार्रवाई कब? पीड़ित पक्ष ने माधौगढ़ कोतवाली में शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। बड़ा सवाल दलित मजदूर पर खुलेआम हमला… क्या कानून का डर खत्म हो गया? CCTV के बावजूद कब होगी गिरफ्तारी? दबंगों पर लगाम लगाने में पुलिस क्यों सुस्त? दलित पर वार, अबकी बार—सीधा सवाल सरकार! #JalaunNews #Madhogarh #DalitAtrocity #BreakingNews #UPPolice #CrimeNews #CCTVFootage #JusticeForUttam #Rajusinh #PankajGeda #LawAndOrder #UPCrime #ViralVideo #PoliceAction #DalitRights #CrimeAlert

Kalpi, Jalaun | Jun 15, 2026