गोपालगंज में 45 दिनों तक बंद रहेगा मंगलपुर–विशुनपुरा पुल पर आवागमन, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश!
गोपालगंज जिले में गंडक नदी पर स्थित मंगलपुर–विशुनपुरा पंचायत के उच्चस्तरीय आरसीसी पुल की मरम्मत को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला पदाधिकारी, गोपालगंज की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 10 नवंबर 2026 से 24 दिसंबर 2026 तक कुल 45 दिनों के लिए पुल पर यातायात ब्लॉक करने की अनुमति दी गई है।
इस दौरान पुल पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा। वहीं, आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में गोपालगंज से मोहम्मदपुर होते हुए खजुरिया के रास्ते पिपराकोठी जाने वाले मार्ग को चिह्नित किया गया है।
जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।
ऐसे में इस मार्ग से आने-जाने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को अगले 45 दिनों तक अपनी यात्रा की योजना वैकल्पिक रास्ते को ध्यान में रखकर बनाने की जरूरत होगी।
#Gopalganj #TrafficUpdate #MangalpurBridge #Vishunpura #GandakRiver #RoadClosure #TrafficAlert #DistrictAdministration #AwaazTimes