
बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए RJD ने जारी की पहली लिस्ट, 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान।
पटना। 24 NewsLive
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) बिहार ने आगामी बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के हस्ताक्षर से 11 सितंबर 2026 को यह पत्र जारी किया गया है।
जारी सूची के अनुसार कुल 8 सीटों में से 6 सीटों पर पार्टी ने अपने अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जबकि शेष 2 सीटों पर अभी मंथन जारी है।
*किसे कहाँ से मिला टिकट:*
- *पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र:* डॉ. संजीव कुमार सिंह
- *पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र:* श्री दिलीप कुमार
- *कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र:* श्री नितेश कुमार
- *दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र:* श्री अनिल कुमार झा
- *सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र:* प्रो. जयराम यादव
- *तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र:* डॉ. रश्मि विनायक गौतम
पार्टी ने कहा है कि बाकी बची 2 सीटों पर भी जल्द ही उम्मीदवारों के नाम पर फैसला लेकर घोषणा कर दी जाएगी। इस लिस्ट के आने के बाद सभी क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।