विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत बूथों पर BLO - BLA2 और चुनाव पाठशाला की बैठक आयोजित
सोनुआ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों (बूथों) पर बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान मतदाता सूची के पुनरीक्षण और मतदाता जागरूकता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.
मतदान केंद्रों पर बीएलओ (BLO) और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों (BLA-2) के साथ तीसरी समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. इसमें मतदाता सूची को अद्यतन करने और त्रुटियों को सुधारने की दिशा में मिलकर काम करने पर बल दिया गया.
मतदाता जागरूकता बढ़ाने और नागरिकों को चुनावी प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से चुनाव पाठशाला की भी तृतीय बैठक की कार्यवाही सफलतापूर्वक संपन्न हुई.
बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया.