भाजपा की जिला उपाध्यक्ष के घर फायरिंग करने वाले दो बदमाश पकड़े, कट्टा बरामद। दोनों पर दर्ज हैं 7-7 मामले👇
बता दें कि भाजपा नेत्री मधु डंडोतिया के बेटे से विवाद के बाद 13 अगस्त की रात डेढ़ बजे विवेक उर्फ कान्हा डंडोतिया व आकाश डंडोतिया सहित दो अन्य ने उनके घर के बाहर फायरिंग की।
मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने चार में से दो आरोपी सूरज उर्फ सौरभ पचौरी उम्र 22 साल निवासी पटी गली महावीरपुरा मुरैना एवं विवेक उर्फ कान्हा डंडोतिया उम्र 21 साल निवासी पुरानी जीन खटीक मौहल्ला थाना स्टेशन रोड़ मुरैना को बाईपास रोड़ मुरैना से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का अवैध कट्टा मय 01 जिंदा राउंड के जब्त किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेज दिया है।