मुरैना। थाना सिविल लाइन पुलिस ने हत्या के प्रयास और फायरिंग के मामले में फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर के दो अवैध देशी कट्टे भी जब्त किए हैं।
बताया गया है कि 22 अगस्त की रात पुराने विवाद को लेकर दुकान पर पहुंचे आरोपियों ने फरियादी गीताराम गुर्जर के साथ गाली-गलौज कर उस पर फायरिंग की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को पिपरसा मोड़ यात्री प्रतीक्षालय से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई हैं और मामले में आगे की पूछताछ जारी है।