
08 अक्टूबर को 5 ग्रामों में लगेंगे ई-केवायसी शिविर
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में ग्रामवासियों के आधारकार्ड, समग्र आईडी एवं ई-केवायसी अपडेट करने के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये है कि अपने-अपने अनुभाग क्षेत्र के ग्रामों में आयोजित हो रहे इन शिविरों के दौरान जाति प्रमाण पत्र बनाने एवं फार्मर रजिस्ट्री का कार्य भी किया जायें।
सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार 08 अक्टूबर को विजयपुर विकासखण्ड के हीरापुर, श्यारदा में, कराहल विकासखण्ड के भेला भीमलत में एवं श्योपुर के रामगावडी, बागल्दा ग्राम में प्रातः 11 बजे से 04 बजे तक शिविर आयोजित होंगे।
ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले उक्त शिविरों के लिए शिविर प्रभारी नियुक्त किये गये है। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामवासियों के आधार कार्ड, समग्र आईडी, ई-केवायसी आदि अपडेट किये जायेंगे, जिससे योजनाओं में तकनीकी त्रुटियों के चलते लाभ नही मिलने की समस्या को दूर किया जायेगा, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur