सचिन पायलट का दो दिवसीय मेवाड़-वागड़ दौरा: बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सलूंबर और उदयपुर में जनसंपर्क
उदयपुर: कांग्रेस नेता सचिन पायलट 13 और 14 जुलाई को राजस्थान के दक्षिणी जिलों बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सलूंबर और उदयपुर का दो दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वे जनसंपर्क के साथ-साथ पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जोर देंगे।
13 जुलाई (सोमवार) को दोपहर 12 बजे सचिन पायलट बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में ग्राम पंचायत पोटलिया पहुंचकर पूर्व प्रधान स्वर्गीय श्री हुरतिंग खड़िया जी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम 4 बजे वे बांसवाड़ा शहर के सर्किट हाउस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। रात्रि विश्राम भी बांसवाड़ा में ही रहेगा।
14 जुलाई (मंगलवार) को सुबह 11 बजे पायलट डूंगरपुर के प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे आसपुर के डाक बंगले में स्थान