Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh

मोहाली में एक दर्दनाक प्रेम कहानी का खौफनाक अंत सामने आया है। तीन साल पहले दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता प्यार तक पहुंचा, लेकिन जब दोनों के रास्ते अलग हुए तो यह कहानी खूनी मोड़ ले बैठी। आरोप है कि प्रेमिका से बिछड़ने का दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाए युवक ने ऑफिस में घुसकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। मृतका की पहचान पटियाला निवासी डिंपल के रूप में हुई है, जबकि आरोपी हरविंदर सिंह मान उर्फ हैरी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक डिंपल और हैरी मोहाली की एक प्राइवेट पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी में साथ काम करते थे। करीब तीन साल तक साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। हालांकि कुछ समय पहले दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और उनका ब्रेकअप हो गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि अलग होने के बाद भी हैरी इस रिश्ते को भुला नहीं पा रहा था। उसने कई बार डिंपल से दोबारा संबंध सुधारने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन सकी। ऑफिस में हुआ आमना-सामना, फिर मचा खून-खराबा पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम आरोपी कंपनी के ऑफिस पहुंचा। यहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आए हैरी ने चाकू निकालकर डिंपल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मोहाली के DSP हरसिमरन सिंह बल के मुताबिक, आरोपी ने पीछे से डिंपल की गर्दन और शरीर पर करीब 25 से 30 बार चाकू से वार किए। हमले में गंभीर रूप से घायल डिंपल मौके पर लहूलुहान होकर गिर पड़ी। घटना को देखकर ऑफिस में मौजूद कर्मचारी दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस का कहना है कि डिंपल पर हमला करने के बाद हैरी ने खुद भी जान देने की कोशिश की। सामने आए CCTV वीडियो में आरोपी हैरी अपनी गर्दन पर लगातार उसी चाकू से वार करता दिख रहा है। दोनों को गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया। वहीं हैरी का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस को एकतरफा प्यार का शक डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला एकतरफा प्यार से जुड़ा हुआ लग रहा है। दोनों पहले रिलेशनशिप में थे, लेकिन कुछ समय से अलग रह रहे थे। दोनों मूल रूप से पटियाला के रहने वाले थे और मोहाली में नौकरी कर रहे थे। पुलिस के अनुसार हैरी के माता-पिता विदेश में रहते हैं। आरोपी के होश में आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी और औपचारिक गिरफ्तारी की जाएगी। देर रात तक चला जांच अभियान फेज-11 थाना प्रभारी अमन बैदवान ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना शाम करीब 7:40 बजे मिली थी। इसके बाद तुरंत पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाए गए और सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई।

MORE NEWS