
सरकारी ई-मेल आईडी की सुरक्षा को लेकर राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी
° शॉपिंग और सोशल मीडिया ऐप्स पर सरकारी ई-मेल का इस्तेमाल न करें, एक ही पासवर्ड रखने से सरकारी सिस्टम में सेंध का खतरा
जयपुर 14 अक्टूबर। महानिदेशक पुलिस राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार सरकारी ई-मेल आईडी की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके अनधिकृत उपयोग को रोकने के लिए राजस्थान पुलिस की साइबर शाखा R4C ने एडवाइजरी जारी कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क किया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम श्री वीके सिंह ने बताया कि साइबर अपराधियों द्वारा सरकारी ई-मेल आईडी और पासवर्ड चोरी कर उनका दुरुपयोग किए जाने का खतरा बना रहता है। सुरक्षा संचालन केंद्र (SOC) को डार्क वेब पर सरकारी ई-मेल के लॉगिन विवरण बिकने और लीक होने के मामले सामने आए हैं।
एडीजी श्री सिंह ने आगाह किया है कि सरकारी ई-मेल आईडी केवल आधिकारिक पत्राचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उपयोग राजस्थान एसएसओ और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी सेवाओं में भी किया जाता है। ऐसे में ई-मेल आईडी और पासवर्ड लीक होने से विभागीय सूचनाओं, गोपनीय दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल संसाधनों तक अनधिकृत पहुंच का जोखिम पैदा हो सकता है।
एक ही पासवर्ड रखने से बढ़ सकता है खतरा-
कई बार कर्मचारी सरकारी ई-मेल आईडी का इस्तेमाल अमेजन, फ्लिपकार्ट, जोमैटो, फेसबुक, कैब बुकिंग और गेमिंग ऐप्स जैसी निजी सेवाओं पर अकाउंट बनाने के लिए करते हैं। यदि इन प्लेटफॉर्म पर सरकारी ई-मेल के समान पासवर्ड भी रखा जाता है, तो संबंधित प्लेटफॉर्म का डेटा लीक होने की स्थिति में सरकारी खाते की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।
साइबर अपराधी चोरी किए गए ई-मेल और पासवर्ड के जरिए सरकारी खातों में अनधिकृत प्रवेश का प्रयास कर सकते हैं। इससे SSO, SecLAN और RajSWAN जैसे सरकारी डिजिटल संसाधनों तथा उनमें उपलब्ध संवेदनशील सूचनाओं की सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका रहती है।
इन संकेतों को नजरअंदाज न करें-
° बिना अनुरोध किए लॉगिन अलर्ट या ओटीपी प्राप्त होना।
° ई-मेल के ‘Sent’ फोल्डर में ऐसे संदेश मिलना, जो स्वयं ने नहीं भेजे हों।
° सरकारी ई-मेल खाते से अपने आप लॉगआउट हो जाना या पासवर्ड बदल जाना।
° ऐसे ई-मेल का ‘Read’ दिखाई देना, जिन्हें स्वयं ने खोला ही न हो।
° सहकर्मियों की आधिकारिक ई-मेल आईडी से असामान्य या संदिग्ध संदेश प्राप्त होना।
शेष प्रथम कमेंट में देखें...
#BalotraPolice #CyberSecurity #CyberAwareness #DataSecurity #EmailSecurity