
हल्द्वानी में रोडहंटर्स ग्रुप का सराहनीय पहल, रक्तदान शिविर में 168 यूनिट से अधिक रक्त एकत्र
हल्द्वानी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोडहंटर्स ग्रुप की ओर से अमरदीप हॉस्टल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए 168 यूनिट से अधिक रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही आम लोगों को नियमित रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा। बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
आयोजकों के अनुसार, रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। शिविर में रक्तदान करने वाले युवाओं ने भी लोगों से आगे बढ़कर इस मानवीय पहल का हिस्सा बनने की अपील की।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित इस शिविर में युवाओं की भागीदारी ने सामाजिक सेवा और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सामने रखा। रोडहंटर्स ग्रुप की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
I7 News के लिए संदेश:
रक्तदान करें, लोगों को प्रेरित करें और जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने में अपना योगदान दें।