बिहार के सहरसा सदर अस्पताल में रिपोर्टिंग करने पहुंचे प्रभात खबर के पत्रकार अभिषेक कुमार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मिड-डे मील खाने के बाद बीमार हुए बच्चों की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार के साथ अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने गाली-गलौज, धमकी और मारपीट की।
दावा है कि मौके पर मौजूद सिविल सर्जन डॉ. राजनारायण प्रसाद के निर्देश पर कई डॉक्टरों, अस्पताल कर्मियों और पैरामेडिकल छात्रों को बुलाया गया। आरोप के मुताबिक पत्रकार को जबरन ओटी की ओर ले जाकर कमरे में बंद किया गया और उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान गला दबाने और सामान छीनने का भी आरोप है।
घटना के कथित वीडियो में बाहर मौजूद लोग “मत मारो, केस हो जाएगा” कहते सुनाई दे रहे हैं, जबकि अंदर कमरे में पत्रकार के साथ मारपीट होती दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
पत्रकारों पर हमले के इस आरोप ने सहरसा सदर अस्पताल की व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#Saharsa #SadarHospital #JournalistAttack #AbhishekKumar #