विधिक सेवा प्राधिकरण की मदद से 2 दिव्यांगजनों को मिला आधार कार्ड
---
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को आवश्यक शासकीय सेवाओं से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आशा धाम में निवासरत 2 दिव्यांगजनों का आधार कार्ड बनवाए गए। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने बताया कि कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, सामाजिक न्याय विभाग तथा ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री अनिल चंदेल के सहयोग से दोनों दिव्यांगजनों का आधार पंजीयन कराकर आधार कार्ड बनाने की कार्यवाही की गई।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
#khandwa