🚨 सीधी के गांव में मगरमच्छ की दस्तक! खेतों में जाने से डर रहे ग्रामीण, 2 बकरियों के बच्चों को बनाया शिकार!
Description
🚨 सीधी जिले के गांव में मगरमच्छ की दस्तक से ग्रामीण परेशान! मध्य प्रदेश के सीधी जिले की रामपुर नैकिन जनपद पंचायत के शिकारगंज गांव में खेतों के बीच एक मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ सोन नदी से करीब 3 किलोमीटर दूर खेतों तक पहुंच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ खेतों की मेड़ों के पास छिपा रहता है और अब तक बकरी के दो बच्चों को अपना शिकार बना चुका है।
ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी है। संजय टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के अनुसार, मगरमच्छ को पकड़ने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।
⚠️ ग्रामीणों से अपील है कि मगरमच्छ से दूरी बनाए रखें और बच्चों व मवेशियों को सुरक्षित रखें।
आपकी राय में वन विभाग को ऐसे मामलों में क्या कदम उठाने चाहिए? कमेंट में बताएं।
Hashtags
#SidhiMedia24 #SidhiNews #MadhyaPradeshNews #CrocodileAlert