Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

OBC सर्वे में ड्यूटी लगाने का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन झुंझुनूं। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, झुंझुनूं (संबद्ध भारतीय मज़दूर संघ) के बैनर तले सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने OBC सर्वे में ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। भारतीय मज़दूर संघ के संयुक्त जिला मंत्री सुनील बुगालिया ने कहा कि राज्य सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करे। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं पर पहले से ही शालापूर्व शिक्षा, ऑनलाइन खाद्य वितरण, बाल वृद्धि निगरानी, मातृ वंदना योजना के फॉर्म, सैनिटरी नैपकिन का OTP आधारित वितरण, आभा आईडी व अपार आईडी बनाना, टीकाकरण, होम विजिट, सर्वे और फेस कैप्चर सहित अनेक ऑनलाइन व ऑफलाइन कार्यों का अत्यधिक बोझ है। संघ की जिलाध्यक्ष कृष्णा कंवर ने कहा कि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल फोन से सभी ऑनलाइन कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पाते। वहीं ऑफलाइन कार्य भी लगातार करने पड़ते हैं। सरकारी कार्यों के लिए निर्धारित चार घंटे का समय पर्याप्त नहीं है और कई बार रात 10 बजे तक भी काम पूरा नहीं हो पाता। ऐसे में OBC सर्वे का अतिरिक्त कार्य सौंपना आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय है, जिसे वे करने में असमर्थ हैं। डिस्कॉम महामंत्री देवकरण सैनी ने मांग की कि सरकार यदि अतिरिक्त कार्य कराती है तो उसका अलग से मानदेय दिया जाए। संघ की उपाध्यक्ष सुमन कंवर ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग के वर्ष 2022 के शासन सचिव के पत्र के अनुसार आंगनबाड़ी कार्मिकों को गैर-आईसीडीएस कार्यों में नहीं लगाया जाना चाहिए। प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान झुंझुनूं जिले के सभी सेक्टरों से सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Jul 10, 2026

MORE NEWS

OBC सर्वे में ड्यूटी लगाने का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन झुंझुनूं। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, झुंझुनूं (संबद्ध भारतीय मज़दूर संघ) के बैनर तले सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने OBC सर्वे में ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। भारतीय मज़दूर संघ के संयुक्त जिला मंत्री सुनील बुगालिया ने कहा कि राज्य सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करे। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं पर पहले से ही शालापूर्व शिक्षा, ऑनलाइन खाद्य वितरण, बाल वृद्धि निगरानी, मातृ वंदना योजना के फॉर्म, सैनिटरी नैपकिन का OTP आधारित वितरण, आभा आईडी व अपार आईडी बनाना, टीकाकरण, होम विजिट, सर्वे और फेस कैप्चर सहित अनेक ऑनलाइन व ऑफलाइन कार्यों का अत्यधिक बोझ है। संघ की जिलाध्यक्ष कृष्णा कंवर ने कहा कि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल फोन से सभी ऑनलाइन कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पाते। वहीं ऑफलाइन कार्य भी लगातार करने पड़ते हैं। सरकारी कार्यों के लिए निर्धारित चार घंटे का समय पर्याप्त नहीं है और कई बार रात 10 बजे तक भी काम पूरा नहीं हो पाता। ऐसे में OBC सर्वे का अतिरिक्त कार्य सौंपना आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय है, जिसे वे करने में असमर्थ हैं। डिस्कॉम महामंत्री देवकरण सैनी ने मांग की कि सरकार यदि अतिरिक्त कार्य कराती है तो उसका अलग से मानदेय दिया जाए। संघ की उपाध्यक्ष सुमन कंवर ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग के वर्ष 2022 के शासन सचिव के पत्र के अनुसार आंगनबाड़ी कार्मिकों को गैर-आईसीडीएस कार्यों में नहीं लगाया जाना चाहिए। प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान झुंझुनूं जिले के सभी सेक्टरों से सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं। - Jhunjhunun News