*मुख्यमंत्री ने अंतरित की सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं गैस रिफिल की अनुदान राशि*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय, भोपाल से सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियांे को सिंगल क्लिक के जरिए जुलाई पेड इन अगस्त माह की पेंशन राशि अंतरित की। इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के एलपीजी कनेक्शनधारी उपभोक्ता व गैर पीएमयूवाई श्रेणी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत पंजीकृत लाड़ली बहनों को 450 रूपए में गैस रिफिल प्रदान करने के लिए दो माह की अनुदान राशि का भी सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण किया गया। इससे बड़ी संख्या में जिले के हितग्राही भी लाभांवित हुए हैं। इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी व्हीसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ऊषा परमार एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रदीप त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।
Panna, Panna | Aug 11, 2026