हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का पल सामने आया है। नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल के PWD एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह को सम्मानित किया।
शहरी विकास विभाग के तहत नगर परिषद ठियोग ने देश के शीर्ष 20 शहरी स्थानीय निकायों में जगह बनाकर हिमाचल का मान बढ़ाया है।
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय सफाई कर्मचारियों, शहरी निकायों के अधिकारियों और हिमाचल की जागरूक जनता के सामूहिक प्रयासों को दिया।
उन्होंने कहा कि हिमाचल को स्वच्छ, हरित और विकास के नए शिखरों तक ले जाना उनका लक्ष्य है।
#HimachalPradesh #SwachhSurvekshan #Theog #VikramadityaSingh #SwachhBharat #HimachalNews #NewsAbtakHimachal