
समाधान शिविर मंे आई सीवर, दूषित पानी व अवैध कब्जों की शिकायतों को डीसी ने लिया संज्ञान
डीसी ने कहा- शिकायतों के निपटान में जिला प्रशासन सजग
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है, इसी उद्देश्य से जिला में आयोजित समाधान शिविर में जन सुनवाई करते हुए जरूरतमंद लोगों की सार्वजनिक व व्यक्तिगत शिकायतों का प्राथमिकता से निदान किया जा रहा है। डीसी अभिषेक मीणा सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करते हुए जानकारी दे रहे थे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उनके समक्ष आई शिकायतों के समाधान हेतु मौके पर ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
समाधान शिविर में आरबीएस स्कूल रामपुरा के पीछे सीवर व खाली प्लाट में भरे दूषित पानी को निकालने की शिकायत पर डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को समस्या का समाधान करने निर्देश दिए। गांव रसूली में जोहड़ की जगह पर हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत पर डीसी ने डीडीपीओ को जांच करके अवैध निर्माण को रोकने के निर्देश दिए। गांव गंगायचा अहीर में रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने बीडीपीओ रेवाड़ी को जांच कर कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। यादव नगर रेवाड़ी में सीवर सफाई करने की शिकायत पर डीसी जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को समस्या का समाधान करने निर्देश दिए। डीसी ने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी हमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीएसपी संजीव व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
Rewari, Rewari | Aug 17, 2026