मंडी पुलिस की बड़ी सफलता, बिजली विभाग की चोरी हुई तारें 48 घंटे के भीतर बरामद।
मंडी शहर में बिजली विभाग की चोरी हुई तारों के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 जून 2026 को जेल रोड मंडी स्थित बिजली विभाग की तारें चोरी हो गई थीं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस चौकी शहर मंडी की टीम ने तुरंत जांच शुरू की। लगातार की गई छानबीन और कार्रवाई के बाद पुलिस ने दिनांक 21 जून 2026 को 4 मील क्षेत्र के पास से चोरीशुदा तारों को बरामद कर लिया।
पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि चोरी की वारदात में कौन-कौन शामिल था। बरामदगी के बाद बिजली विभाग और स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
मंडी पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराधियों के लिए कानून से बच पाना आसान नहीं है।