हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के खुंडियां क्षेत्र के वीर सपूत, भारतीय नौसेना के मरीन कमांडो एवं शौर्य चक्र से सम्मानित अमित कुमार राणा के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है।
उन्होंने अपने साहस, समर्पण और अदम्य वीरता से देश की सेवा करते हुए प्रदेश और राष्ट्र का गौरव बढ़ाया। उनका जाना न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे हिमाचल और देश के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति। भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🕯️🇮🇳🙏
#AmitKumarRana #ShauryaChakra #IndianNavy #MarineCommando #Kangra #Khundian #HimachalPradesh #Tribute #OmShanti #Respect #SaluteToHero #JaiHind 🇮🇳
Chamba, Chamba | Jun 2, 2026