जनसंपर्क कर्मी श्री मिथिला प्रसाद को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई.
------
संभागीय जनसंपर्क कार्यालय जबलपुर से सेवानिवृत्त हुए श्री मिथिला प्रसाद काछी को आज शनिवार को कार्यालय में आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। कार्यालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनकी सेवाओं को याद किया तथा उनके स्वस्थ्य, सुखी और सुदीर्घ जीवन की कामना की। संभागीय जनसंपर्क कार्यालय में दफ्तरी के पद पर पदस्थ रहे श्री मिथिला प्रसाद 42 वर्ष की शासकीय सेवा पूरी करने के बाद 30 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हुए हैं।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP #Jabalpur