
उचित मूल्य दुकानों के संचालन में लापरवाही और अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई
==
जिले के हटा अनुभाग में 5 शासकीय उचित मूल्य दुकानें पर कार्यवाही की गई
===
जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए प्रशासन द्वारा सख्त रुख अपनाया गया है। उचित मूल्य दुकानों के संचालन में पाई गई गंभीर अनियमितताओं और लापरवाही के चलते अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हटा राकेश सिंह मरकाम ने जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों कोटा, निमरमुण्डा, कुंवरपुर के खिलाफ निरस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई की गई है तथा नयागांव, रमपुरा को निलंबित किया है।
आम जनता को राशन प्राप्ति में कोई असुविधा न हो, इसके लिए इन दुकानों के आश्रित कार्डधारियों को नजदीकी सुचारू रूप से संचालित दुकानों के साथ संलग्न (Attach) कर दिया गया है।
कार्रवाई एवं वैकल्पिक व्यवस्था का विवरण
शासकीय उचित मूल्य दुकान कोटा (तहसील पटेरा)- इस दुकान पर 155000/-रू. की अपयोजन राशि अधिरोपित कर तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए, यहाँ के हितग्राहियों को कुंडलपुर उचित मूल्य दुकान से संलग्न किया गया है।
शासकीय उचित मूल्य दुकान निमरमुंडा (तहसील हटा)- अनियमितताओं के चलते 160025/-रू. की अपयोजन राशि अधिरोपित कर इस दुकान को निरस्त कर दिया गया है। आगामी व्यवस्था तक इसे सनकुईया दुकान से संबद्ध किया गया है।
शासकीय उचित मूल्य दुकान कुंवरपुर (तहसील हटा)- राशि 287200/-का अपयोजन अधिरोपित करते हुए इस दुकान को भी निरस्त कर दिया गया है। यहाँ के उपभोक्ताओं को अब रसी लपुर दुकान से राशन प्राप्त होगा।
शासकीय उचित मूल्य दुकान नयागांव (तहसील हटा)- इस दुकान को निलंबित किया जाकर, आगामी आदेश तक कुलुवाकला उचित मूल्य दुकान से संलग्न किया गया है।
शासकीय उचित मूल्य दुकान रमपुरा- 352843/- का अपयोजन अधिरोपित कर इसे निलंबित कर कौशलपुर दुकान से संबद्ध किया गया है