नंदीग्राम उपचुनाव के कोंग्रेस उम्मीदवार को 3 अक्टूबर तक जेल भेजा।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
नई दिल्ली।पश्चिम बंगाल में उपचुनाव को लेकर सियासी पैंतरेबाजी के बीच अब कांग्रेस के नंदीग्राम उपचुनाव के उम्मीदवार मिलन प्रधान को स्थानीय अदालत ने 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्हें कई आरोपों के तहत अरेस्ट किया गया था। मामला 19 साल पुराना है, जिसके तहत उनको शुक्रवार को अरेस्ट किया गया था। उन्हें हल्दिया सब डिविजनल कोर्ट में पेश किया गया था। पश्चिम बंगाल पुलिस ने इस मामले में जानकारी दी है कि प्रधान को चार लंबित मामले में गिरफ्तारी वारंट के आधार पर अरेस्ट किया गया है।