फूलबाग मैदान में UGC रोल बैंक आंदोलन को लेकर पुलिस अलर्ट, सुबह से मैदान में मुस्तैदी
ग्वालियर। फूलबाग मैदान में प्रस्तावित UGC रोल बैंक आंदोलन कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुबह से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल और अधिकारी मैदान में मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों ने मैदान और आसपास के क्षेत्र का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है।
प्रशासन और पुलिस की ओर से कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।