
#रामनगर में उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन संयोजक मंडल रामनगर द्वारा आज 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जन जागरण अभियान चलाया गया।
#आंदोलन के प्रथम चरण के तीसरे दिन मंगलवार को 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मीडिया संयोजक पंकज कुमार मैन्दोलिया के नेतृत्व में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया।
#मीटिंग का संचालन मोहित सिंह राठौर ने किया। गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए पंकज कुमार मैन्दोलिया ने कहा कि संगठन की 12 सूत्रीय मांगों में कनिष्ठ सहायक का वेतन लेवल-5 करना, प्रधान सहायक व प्रशासनिक अधिकारी के पदों को समाहित कर पदनाम प्रशासनिक करना, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पदों को समाहित कर पदनाम मुख्य प्रशासनिक अधिकारी करना, उप निदेशक प्रशासन वेतन लेवल-11 में अतिरिक्त पद सृजन, गोल्डन कार्ड की असुविधा समाप्त करना, मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों की कॉमन सेवानियमावली लागू करना और आउटसोर्सिंग पर रोक लगाना शामिल है।
#उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी न्यायोचित मांगों पर शासनादेश जारी नहीं किया तो प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर जिलामंत्री सोमपाल सिंह चौहान, मुख्य संयोजक आनंद सिंह रावत, सुरेश चंद्र कांडपाल, राम सिंह बौरा, मो. नौसाद, गीता जोशी, प्रमिला पंत, कमला शर्मा, राहुल नेगी, ललित मोहन सती, राजू सुमन आदि मौजूद रहे।
#uttarakhand #nainital #Ramnagar