Public App Logo
स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न संस्थानों में ध्वजारोहण, शामिल हुए अकमल शमसी टेढ़ागाछ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टेढ़ागाछ प्रखंड के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं सरकारी कार्यालयों में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में जिला पार्षद प्रतिनिधि क्षेत्र संख्या-01 अकमल शमसी शामिल हुए। उन्होंने तिरंगे को सलामी देकर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों से शांति, भाईचारे तथा देश के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। - Bahadurganj News