भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को चीनी खिलाड़ी वांग झी यी के हाथों हार के बाद 2026 वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर होना पड़ा. नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए राउंड-ऑफ-16 के मुकाबले में चीन की खिलाड़ी ने सिंधु को तीन सेटों में 21-11, 15-21, 21-17 से मात दी. सिंधु टूर्नामेंट के 'विमेंस सिंगल्स' इवेंट में हिस्सा ले रही थीं. यह पहला मौका रहा कि जब भारतीय खिलाड़ी को वर्ल्ड चैंपियनशिप में चीन की किसी खिलाड़ी के हाथों हार झेलनी पड़ी.
#PVSindhu #PVSindhu #Badminton #WorldChampionships #BWF #NewsbpBharat
Mat, Mathura | Aug 21, 2026