
पुलिस थाना रंवाजना डूंगर
पुलिस थाना रंवाजना डूंगर को मिली बडी सफलता अन्तर्राज्यीय स्मैक तस्करी गिरोह का पर्दाफाश 153.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बरामद स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 3 करोड रुपये है
दोनों तस्करों के बीच में अवैध मादक पर्दाथ स्मैक का आदान प्रदान के दौरान पुलिस ने दबोचा
तस्करों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त कार SWIFT DZIRE व पिकअप को किया जप्त
तस्करों द्वारा अवैध स्मैक की सवाई माधोपुर, करौली, दौसा, जयपुर जिले व एनसीआर (NCR) मे तस्करी कर कमाते थे मोटा मुनाफा
साईबर टीम कार्यालय महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर की सूचना पर श्रीमती प्रीति चन्द्रा (IPS) श्रीमान महानिरीक्षक भरतपुर रेंज भरतपुर व सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस (IPS) पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के आदेशानुसार जिला हाजा में अवैध मादक पदार्थों के विरुध्द चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत श्री राकेश राजौरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समा० एवं श्री रामधन चौधरी पुलिस उप अधीक्षक वृत ग्रामीण समा के सुपरविजन में थानाधिकारी रवांजना डूंगर श्री श्यामसुन्दर उनि० मय टीम द्वारा दिनांक 25.08.2026 को सांयकालीन गस्त के दौरान निम्नानुसार कार्यवाही की गई-
कार्यवाही का विवरण:- साईबर सैल टीम जयपुर रेंज की तकनीकी मदद व मुखबीर से सूचना मिली कि कुश्तला टॉल प्लाजा के पास एक्सप्रेक्स वे के उपर कोटा की तरफ से एक पिकअप आ रही है जिसकी तलाश ली जाये तो उसमे अवैध मादक पदार्थ हो सकता है। उक्त मादक पदार्थ को लेने के लिए SWIFT DZIRE कार लालसोट की तरफ से आ रही है जो कुश्तला टॉल प्लाजा के दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेक्स वे के उपर मादक पदार्थ को आदान प्रदान करने की सम्भावना है। उक्त सूचना पर मन थानाधिकारी मय पुलिस टीम के कुश्तला टॉल प्लाजा से एक्स प्रेक्स-वे के उपर पहुंचा जहां पर एक कार SWIFT DZIRE तथा उसके सामने एक पिकअप खड़ी हुई थी, कार के अन्दर सुभाष गुर्जर पुत्र धर्मसिंह जाति गुर्जर उम्र 35 साल निवासी खोयली थाना गढ़मोरा जिला करौली हाल दौसा बैठा मिला व पिकअप के अन्दर रामनिवास मीना पुत्र कजोडी लाल जाति मीना उम्र 28 साल निवासी खेडी थाना छीपा बडौद जिला बौरा बैठा मिला ।
SWIFT DZIRE कार व पिकअप गाडी एवं सुभाष गुर्जर, रामनिवास मीना की तलाशी नियमानुसार ली गई। सुभाष गुर्जर की कार के अन्दर एक खाकी रंग की टेप में 153.34 ग्राम अवैध स्मैक मिली जिसको जप्त किया गया। प्रारम्भिक पुछताछ में सामने आया है कि सुभाष गुर्जर ने उक्त अवैध मादक पदार्थ स्मैक को रामनिवास मीना से लेना बताया है। सुभाष गुर्जर व रामनिवास मीना ने बताया कि हम काफी समय से अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी कर रहे है जिसको सवाई माधोपुर, करौली, दौसा, जयपुर जिले व एनसीआर (NCR) आदि स्थानों पर सप्लाई करते है जहां पर खरीदार उक्त स्मैक को रिटेल में मोटे दामों पर बिक्री करते है। दोनों गिरफ्तार तस्करों से तस्करी में प्रयुक्त कार SWIFT DZIRE RJ60CA2951 व पीकअप RJ28GA6740 को जप्त किया गया। जप्त अवैध मादक पदार्थ स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 3 करोड रुपये है। उक्त अन्तर्राज्यीय गैंग अन्य सदस्यों एवं नेटवर्क के सम्बंध आरोपीयो से गहन अनुसंधान किया जा रहा है । जिससे अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के सम्बंध और भी बड़ा खुलास होने की सम्भवाना है। उक्त अवैध मादक पदार्थ की कार्यवाही साईबर सैल टीम रेंज कार्यालय जयपुर की सूचना पर पुलिस थाना रवांजना दूँगर जिला सवाई माधोपुर की टीम द्वारा की गई है। उक्त आरोपीयो के विरुध्द थाना हाजा पर मुकदमा नं. 166/2026 धारा 8/21,8/29 एनडीपीएस एक्ट में पंजीबध्द किया जाकर अनुसंधान श्री मदन लाल मीना पु नि. थानाधिकारी थाना कोतवाली सवाई माधोपुर द्वारा किया जा रहा है।