राम मंदिर में दान और चढ़ावे के कथित गबन को लेकर एसआईटी की जांच जारी है, लेकिन इसी बीच एक ऐसी जानकारी सामने आई है जिसने सभी को चौंका दिया है. राम मंदिर में चोरी कैसी होती थी और इसका क्या तरीका था वह सामने आया है. सूत्रों के अनुसार जिस कमरे में दान की गिनती होती थी वहां आने और आखिरी में जाने के दौरान चेकिंग होती थी. इस बीच में अगर कोई निकल रहा है तो उसकी चेकिंग नहीं होती थी. हालांकि, बीच में निकलने की इजाजत नहीं थी लेकिन बाथरुम के नाम पर लोग निकलते थे. इसी समय पर दान चोरी करने वाले वहीं पर पैसा छुपा देते थे और बाद में वहां से जब चेकिंग हो जाती थी तो वापस बाथरुम जाकर पैसा उठा लेते थे.
#Rammandir #rammandirtrust #SIT #ayodhya #champatrai #kbnindianews