सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर मेधावी एवं जरूरमंद छात्र हो रहे हैं लाभान्वित: धर्मवीर सिंह
नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना से रादौर विधानसभा के 160 विद्यार्थियों को मिली मदद
सांसद नवीन जिन्दल द्वारा दो वर्षों में निजी कोष से रादौर विधानसभा क्षेत्र में 46 लाख रुपए से अधिक की छात्रवृत्ति राशि शैक्षणिक संस्थानों को भेजी गई
योजना के तहत पूरे कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में 3,40,49,700 रुपये की छात्रवृत्ति राशि विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के खातों में भेजी जा चुकी है
रादौर, 9 सितंबर। सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर संचालित नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना मेधावी एवं जरुरतमंद विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की किरण बन रही है। रादौर विधानसभा क्षेत्र के 160 मेधावी एवं जरूरमंद छात्रों को छात्रवृत्ति की राशि उनके स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में भेजी जा चुकी है।
सांसद नवीन जिन्दल ने नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना का विस्तार करते हुए ऐसे स्कूली विद्यार्थियों को भी इसमें शामिल किया है, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है। रादौर क्षेत्र से ऐसे 3 अनाथ बच्चों की 100 प्रतिशत स्कूल फीस सांसद नवीन जिन्दल द्वारा निजी कोष से दी जा चुकी है।
इसके अलावा विधवा, तलाकशुदा और सिंगल मदर के बच्चों की स्कूल फीस का 50 प्रतिशत सांसद नवीन जिन्दल की ओर से दिया जा रहा है। इस श्रेणी में रादौर विधानसभा क्षेत्र से 42 स्कूली छात्रों की 50 प्रतिशत फीस उनके स्कूलों को दी जा चुकी है। इसके अलावा 115 विधार्थियों को अपनी उच्च शिक्षा पूरी करने लिए नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना की राशि उनके शैक्षणिक संस्थानों में भेज दी गई है।
इस योजना के तहत अब तक पूरे कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के 1265 विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। इसके अलावा 181 विद्यार्थियों का दूसरे वर्ष भी छात्रवृत्ति के लिए चयन किया गया है, ताकि उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से चलती रहे। सांसद नवीन जिन्दल द्वारा पिछले दो वर्षों में नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के लिए अपने निजी कोष से कुल 3,40,49,700 रुपये की छात्रवृत्ति राशि विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के खातों में भेजी जा चुकी है। इस राशि से स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा जारी रखने में मदद मिल रही है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह पूर्व आईएएस ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल का प्रयास है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी प्रतिभाशाली विद्यार्थी को अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़नी पड़े। उन्होंने कहा कि शिक्षा युवाओं के बेहतर भविष्य की सबसे मजबूत नींव है और छात्रवृत्ति के माध्यम से जरूरतमंद विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा जारी रखने का अवसर दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उनके भविष्य को बेहतर अवसर देना है। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के मेधावी और जरूरतमंद छात्रों को नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना का लाभ पहुंचाने के लिए पोर्टल अभी खुला है ताकि लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिल सके।
Thanesar, Kurukshetra | Sep 9, 2026