
जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में विकसित भारत (VB-G RAM G) एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति को लेकर ऑनलाइन समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लक्ष्य की प्राप्ति एवं लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने विकसित भारत (VB-G RAM G) के अंतर्गत निबंधित एवं सक्रिय सभी श्रमिकों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा सभी रोजगार सेवक एवं मनरेगा कर्मी इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत ई-केवाईसी सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने सभी पंचायतों में अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने आवश्यकता के अनुरूप अतिरिक्त योजनाओं का चयन एवं स्वीकृति सुनिश्चित करने तथा संचालित योजनाओं की जियो टैगिंग समय पर पूर्ण करने का भी निर्देश दिया।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिले में आवास निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाई जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवास निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी एवं समीक्षा करते हुए लाभुकों को समय पर आवास पूर्ण कराने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त सहित सभी, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), रोजगार सेवक, मनरेगा कर्मी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।