कोलाबीरा में दुर्गा पूजा पर गूंजेगी गायक कुंदन कुमार की आवाज, 20 अक्टूबर को होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
सरायकेला/कोलाबीरा, 07 सितंबर, 2026, सोमवार (भाग्य सागर) सरायकेला-खरसावां जिले के कोलाबीरा में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी की ओर से दुर्गा पूजा के अवसर पर 20 अक्टूबर 2026 को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें झारखंड के चर्चित गायक कुंदन कुमार अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। कुंदन कुमार के आगमन को लेकर क्षेत्र के लोगों और संगीत प्रेमियों में अभी से उत्साह का माहौल है। अपनी गायकी के दम पर श्रोताओं के बीच पहचान बनाने वाले कुंदन कुमार के बांग्ला गीत “तू हमके भूले जा रे पगला” को भी संगीत प्रेमियों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।...