
G. B. Pant Memorial कॉलेज में OSSWA की नई कार्यकारिणी गठित
रामपुर बुशहर। G. B. Pant Memorial Govt. Degree College, Rampur Bushahr में Outer Siraj Student Welfare Association (OSSWA) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष आदित्य चौहान, उपाध्यक्ष एंजेल ठाकुर एवं निखिल मेहता, महासचिव अंकुश राणा, संयुक्त सचिव पलक चौहान, इशांत ठाकुर, तरुण, साहिल एवं रिया चौहान तथा कोषाध्यक्ष विकास गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई।
नई कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा कॉलेज में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना है। इसके साथ ही विद्यार्थियों के बीच रचनात्मकता, सहयोग और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।
इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन एवं एसोसिएशन के सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।