Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

बक्सर में ट्रक से 20.5 लाख की विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार बक्सर । बिहार में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। जूट के बोरों के बीच छिपाकर विदेशी शराब की बड़ी खेप बिहार में खपाने की तस्करों की योजना उत्पाद विभाग की सतर्कता के कारण विफल हो गई। विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 20.5 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद की है तथा दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि मंगलवार की सुबह वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट के ऊपरी पुल पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक डीसीएम ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। प्रभारी निरीक्षक मद्यनिषेध कुंदन कुमार के नेतृत्व में जांच कर रही टीम को ट्रक में संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी, जिसके बाद स्कैनर मशीन से वाहन की जांच की गई। स्कैनर जांच के दौरान ट्रक में छिपाई गई सामग्री का पता चला। जब वाहन की गहन तलाशी ली गई तो जूट के बोरों के बीच बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। तस्करों ने शराब को इस तरह छिपाकर रखा था कि सामान्य जांच में किसी को संदेह न हो, लेकिन तकनीकी जांच ने उनकी पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने बताया कि शराब की खेप हरियाणा से लाई जा रही थी और इसे भागलपुर पहुंचाया जाना था। पुलिस की नजर से बचने के लिए शराब की पेटियों को जूट के बोरों के बीच छिपाकर रखा गया था। गिरफ्तार तस्करों की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के साधपुर थाना क्षेत्र के गिलोह गांव निवासी राहुल सिंह तथा हरियाणा के गुरुग्राम जिले के बिलासपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बहोड़ा कला निवासी सचिन यादव के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग ने दोनों आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। विभाग इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और शराब खेप के अंतिम गंतव्य तक पहुंचने वाले संपर्कों की भी जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Buxar, Buxar | Jun 2, 2026

MORE NEWS

बक्सर में बड़ा यू-टर्न! आरओबी टूटने के बाद फिर खुल रही इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग 

इटाढ़ी आरओबी के क्षतिग्रस्त होने के बाद रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. बंद की गई रेलवे क्रॉसिंग को फिर से खोला जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार करीब 10 दिनों तक यहां से आवागमन जारी रहेगा, जबकि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे दोबारा बंद किया जाएगा. कुछ दिन पहले ही लोगों को आरओबी के जरिए राहत मिली थी, लेकिन अब हालात बदल गए हैं.

#Buxar #BuxarNews #BreakingNews #Ithadhi #RailwayCrossing ROB Bihar BiharNews BuxarTopNews TrendingNews ViralNews InstaNews NewsUpdate LocalNews RailwayNews

बक्सर में बड़ा यू-टर्न! आरओबी टूटने के बाद फिर खुल रही इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग इटाढ़ी आरओबी के क्षतिग्रस्त होने के बाद रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. बंद की गई रेलवे क्रॉसिंग को फिर से खोला जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार करीब 10 दिनों तक यहां से आवागमन जारी रहेगा, जबकि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे दोबारा बंद किया जाएगा. कुछ दिन पहले ही लोगों को आरओबी के जरिए राहत मिली थी, लेकिन अब हालात बदल गए हैं. #Buxar #BuxarNews #BreakingNews #Ithadhi #RailwayCrossing ROB Bihar BiharNews BuxarTopNews TrendingNews ViralNews InstaNews NewsUpdate LocalNews RailwayNews

Buxar, Buxar | Jun 5, 2026

बक्सर में करोड़ों का पुल बना और कुछ ही दिनों में टूटा हिस्सा! इटाढ़ी आरओबी टूटा, भारी वाहनों की एंट्री बंद 😱
 :
26.40 करोड़ रुपये की लागत से बने इटाढ़ी आरओबी पर वाहनों का आवागमन शुरू होने के कुछ दिनों बाद ही बड़ा मामला सामने आया है। 1 जून से रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद लोगों को राहत मिली थी, लेकिन अब पुल के एक हिस्से के टूटने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में भागलपुर की घटना के बाद अब बक्सर की यह खबर चर्चा में है।
#Buxar #BuxarNews #BreakingNews #IthadhiROB #ROB BridgeCollapse Bihar BiharNews ViralNews BuxarTopNews Trending InstaNews LatestNews NewsUpdate RailwayCrossing

बक्सर में करोड़ों का पुल बना और कुछ ही दिनों में टूटा हिस्सा! इटाढ़ी आरओबी टूटा, भारी वाहनों की एंट्री बंद 😱 : 26.40 करोड़ रुपये की लागत से बने इटाढ़ी आरओबी पर वाहनों का आवागमन शुरू होने के कुछ दिनों बाद ही बड़ा मामला सामने आया है। 1 जून से रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद लोगों को राहत मिली थी, लेकिन अब पुल के एक हिस्से के टूटने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में भागलपुर की घटना के बाद अब बक्सर की यह खबर चर्चा में है। #Buxar #BuxarNews #BreakingNews #IthadhiROB #ROB BridgeCollapse Bihar BiharNews ViralNews BuxarTopNews Trending InstaNews LatestNews NewsUpdate RailwayCrossing

Buxar, Buxar | Jun 5, 2026