
बाँदा रोटी बैंक सोसायटी ने जरूरतमंदों को वितरित किए वस्त्र व उपयोगी सामग्री
👥 लगभग 300 जरूरतमंद ग्रामीण हुए लाभान्वित
बाँदा, 13 सितम्बर 2026। बाँदा रोटी बैंक सोसायटी द्वारा रविवार सेवा दिवस के अवसर पर ग्राम कनवारा, थाना कृषि विश्वविद्यालय, ब्लॉक बड़ोखर, जनपद बाँदा में वृहद सेवा अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान लगभग 300 जरूरतमंद ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों को कपड़े, साड़ियां, किताबें, पर्स, जूते-चप्पल सहित दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री वितरित की गई।
बाँदा रोटी बैंक सोसायटी विगत 8 वर्षों से प्रत्येक रविवार जरूरतमंदों की सहायता करती आ रही है। इस अभियान के माध्यम से संस्था ने जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़े होकर मानवता, सेवा और सम्मान का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन संस्था के संरक्षक शेख सादी जमा एवं सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता तथा कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम के नेतृत्व में हुआ। ग्राम प्रधान आशीष यादव पप्पू के निर्देशन एवं समाजसेवी सुनील यादव के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
बाँदा शहर के जागरूक नागरिकों द्वारा दान स्वरूप उपलब्ध कराए गए वस्त्र एवं उपयोगी सामग्री जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई गई। इस दौरान कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम ने ग्रामीणों को वृक्षारोपण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, यातायात नियमों और कानूनी अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया।
कार्यक्रम के अंत में उप शाखा प्रमुख मर्दन नाका निहाल खान ने सभी दानदाताओं, सहयोगियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेवा का वास्तविक अर्थ समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होकर उनके जीवन में उम्मीद, सम्मान और मुस्कान लाना है।
कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। ग्रामीणों ने बाँदा रोटी बैंक की पूरी टीम को दुआओं और आशीर्वाद से नवाज़ा।
इस अवसर पर अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, शाखा प्रमुख ईदगाह नसीर खान, शाखा प्रमुख खाईपार जगदीश श्रीवास, उप शाखा प्रमुख छिपटहरी अलीमुद्दीन, उप शाखा प्रमुख मर्दन नाका निहाल खान, सदस्य सचिन साहू, मोहम्मद हातिफ सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
बाँदा रोटी बैंक का संदेश — सेवा वही, जो किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला सके।
Banda, Banda | Sep 14, 2026