रांची नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, हरिओम टावर के 5 कोचिंग संस्थान सील
नगर निगम की जांच में इन संस्थानों में कई
अनियमितताएं सामने आईं. इनमें फायर एनओसी का अभाव, पर्याप्त अग्नि सुरक्षा व्यवस्था नहीं होना, सुरक्षित प्रवेश और निकास की उचित व्यवस्था नहीं होना, पर्याप्त वेंटिलेशन और जगह की कमी जैसी कमियां पाई गईं. इसके अलावा संस्थान वैध ट्रेड लाइसेंस के बिना संचालित किए जा रहे थे.
Namkum, Ranchi | Sep 2, 2026