
#बिसाऊ में अब 11 सितम्बर को डाले जाएंगे वोट
अमावस्या पर्व और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने बदला चुनाव कार्यक्रम
बिसाऊ। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान ने झुंझुनूं जिले के नगरीय निकाय चुनाव कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब बिसाऊ नगरपालिका सहित जिले के 10 नगरीय निकायों में द्वितीय चरण के तहत 11 सितम्बर को मतदान कराया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव राजेश वर्मा द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि आगामी 10 एवं 11 सितम्बर को अमावस्या पर्व के अवसर पर देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिरों में पहुंचने की संभावना है। इस दौरान पुलिस जाप्ते की तैनाती सहित अन्य व्यवस्थाओं के कारण मतदान केंद्रों की व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।
प्रथम चरण में इन 9 नगरीय निकायों में होंगे चुनाव
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में झुंझुनूं नगर परिषद सहित 9 नगरीय निकायों में चुनाव होंगे।
इनमें
झुंझुनूं - 60 वार्ड
बगड़ - 20 वार्ड
सुलताना - 25 वार्ड
नवलगढ़ - 45 वार्ड
जाखल - 20 वार्ड
मुकुंदगढ़ - 25 वार्ड
खेतड़ी - 20 वार्ड
खेतड़ी नगर - 25 वार्ड
उदयपुरवाटी - 35 वार्ड
द्वितीय चरण में बिसाऊ सहित 10 नगरीय निकाय
वहीं द्वितीय चरण में बिसाऊ सहित 10 नगरीय निकायों में चुनाव आयोजित किए जाएंगे।
इनमें
पिलानी - 35 वार्ड
चिड़ावा - 45 वार्ड
मंड्रेला - 25 वार्ड
विद्या विहार - 25 वार्ड
सूरजगढ़ - 25 वार्ड
सिंघाना - 35 वार्ड
बुहाना - 20 वार्ड
मंडावा - 25 वार्ड
बिसाऊ - 25 वार्ड
मलसीसर - 20 वार्ड
आयोग ने अमावस्या पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए झुंझुनूं जिले के इन नगरीय निकायों को द्वितीय चरण में स्थानांतरित करने की स्वीकृति प्रदान की है। अब बिसाऊ के मतदाता 11 सितम्बर को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
#bissau #jhunjhununews #shekhawatiexpress #RajasthanNews #electrician