रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के ग्राम रहट में लगातार हो रही बारिश के बीच दिनेश विश्वकर्मा का मकान अचानक भरभराकर ढह गया। घर के क्षतिग्रस्त होने का लाइव वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में बारिश के दौरान मकान का हिस्सा देखते ही देखते ताश के पत्तों की तरह नीचे गिरता नजर आ रहा है।
बताया गया कि लगातार बारिश के कारण मकान की हालत पहले से कमजोर हो गई थी। इसी बीच अचानक घर का बड़ा हिस्सा धराशायी हो गया। मकान में रखा गृहस्थी का सामान भी मलबे की चपेट में आ गया। घटना के बाद परिवार के सामने रहने और सामान सुरक्षित रखने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। वहीं घर की जर्जर हालत को देखते हुए लोग पहले भी घर से बाहर आ गए थे। जिस वजह से कोई जनहानि नहीं हुई।
#Rewanews #रीवा #बारिश #Newstoday #VindhyaSamacharTV #rewanews #MPNews