
#प्रयागराज के मुंडेरा में बाइक सवार नाले में गिरा, वायरल हुआ वीडियो!
_________________________________________________________
#गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक संपादक लखनी अशोक सोनी की रिपोर्ट दिनांक 16 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार खबर अपडेट
_________________________________________________________
#प्रयागराज। शहर पश्चिमी के मुंडेरा इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क से गुजर रहा एक बाइक सवार अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण नाले में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों की मदद से बाइक और बाइक सवार को बाहर निकाला गया।
#गौरतलब है कि इस बार बारिश के दौरान मुंडेरा इलाके में भारी जलभराव हुआ था। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत भी की थी।
#बारिश बंद होने के बाद जलभराव तो खत्म हो गया, लेकिन सड़क किनारे बड़े नालों की खराब स्थिति अब भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है!
#सवाल यह है कि क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की नींद खुलेगी? स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए नालों की मरम्मत, खुले नालों की सुरक्षा और उचित बैरिकेडिंग की व्यवस्था जरूरी है।
#प्रयागराज #मुंडेरा #PrayagrajNews #Mundera #नगरनिगम जनसमस्या सड़कसुरक्षा #वायरलवीडियो #प्रयागराजपदटेस Sonu Mishra Yogendra Bhadhoria Bjp योगी आदित्यनाथ DB Bharati Samachar