#जसवां परागपुर में घर छुट्टी आए ITBP जवान की अचानक मौत, बगली गांव में पसरा मातम
#जसवां-परागपुर क्षेत्र के बगली गांव से बेहद दुखद खबर सामने आई है। घर छुट्टी पर आए 39 वर्षीय ITBP जवान लखविंदर की दुखद मौत हो गई। जवान की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि लखविंदर छुट्टी लेकर अपने घर आए हुए थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। जवान की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं गांव में भी मातम का माहौल है।
लखविंदर ITBP में अपनी सेवाएं दे रहे थे और देश की सुरक्षा में अपना योगदान दे रहे थे। उनके निधन की खबर से परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। 🙏🏻
#जसवांपरागपुर #बगली #ITBP #ITBPJawan #लखविंदर #HimachalPradesh #Kangra #दुखदखबर #शोक #HimachalNews