Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में योग शिविर का आयोजन सवाई माधोपुर, 21 जून 2026। जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय सवाई माधोपुर के सभागार में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। योग शिविर में न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण, एडीआर स्टाफकर्मी एवं अधिकार मित्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक रवि कुमार सैनी ने प्रतिभागियों को योग के महत्व एवं उसके बहुआयामी लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग प्रशिक्षक द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के योगासन एवं प्राणायाम का विधिवत अभ्यास करवाया गया। इस दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, सिंहासन एवं अन्य महत्वपूर्ण आसनों का अभ्यास कराया गया तथा प्रत्येक आसन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी एवं शीतली प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए बताया गया कि नियमित प्राणायाम करने से श्वसन तंत्र मजबूत होता है, तनाव एवं चिंता में कमी आती है तथा मानसिक एकाग्रता बढ़ती है। इस दौरान जिला एवं सेशन न्यायाधीश देवेंद्र दीक्षित ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में बढ़ते तनाव, अनियमित दिनचर्या एवं विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए योग एक प्रभावी एवं सरल माध्यम है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से सुदृढ़, मानसिक रूप से संतुलित एवं सकारात्मक सोच वाला बनाता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव समीक्षा गौतम द्वारा बताया गया कि स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा दिनांक 1 जून 2026 से 21 जून 2026 तक 21 दिवसीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से आमजन को योग के महत्व एवं लाभों के बारे में जानकारी प्रदान की गई । योग शिविर में विशिष्ट न्यायाधीश अजा/अजजा (अ. नि.) प्रकरण असीम कुलश्रेष्ठ, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपांजलि जादौन, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-01 किरण प्रजापत, अध्यक्ष न्यायिक कर्मचारी संघ प्रवीण शर्मा, वरिष्ठ मुंसरिम अनिल जैन, कार्यकारी सहायक खेमराज नामा, अधिवक्ता रामस्वरूप साहू, चेतीराम मीणा तथा न्यायिक कर्मचारियों में शिवकुमार बंसल, राजेंद्र नामा, बाबूलाल मीणा, मुकेश मीणा, आशुतोष गौतम, नरेश जैन, बुद्धि जैन, तुलसीराम स्वर्णकार, अब्दुल हक आदि उपस्थित रहे।

MORE NEWS

जिला क्षेत्र में निम्नांकित अधिकारियों की आज सांयकालीन गश्त समय 05:30 PM से 11:00 PM तक रहेगी।
सांयकाल मे किसी प्रकार की सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं। 
#sawaimadhopurpolice आपकी सुरक्षा में हमेशा तत्पर है।
 #सांयकालीन_गश्त  @PoliceRajasthan @dmsawaimadhopur @IgpBharatpur https://t.co/vJ6XGNApAI

जिला क्षेत्र में निम्नांकित अधिकारियों की आज सांयकालीन गश्त समय 05:30 PM से 11:00 PM तक रहेगी। सांयकाल मे किसी प्रकार की सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं। #sawaimadhopurpolice आपकी सुरक्षा में हमेशा तत्पर है। #सांयकालीन_गश्त @PoliceRajasthan @dmsawaimadhopur @IgpBharatpur https://t.co/vJ6XGNApAI

Sawai Madhopur, Rajasthan | Jun 22, 2026

#सवाई_माधोपुर_पुलिस

 #दैनिकखबरें....
#hilights 
#sawaimadhopurpolice 
#न्यूजकटिंग  
 @dmsawaimadhopur @PoliceRajasthan @IgpBharatpur @DIPRRajasthan https://t.co/qTNl2beYEz

#सवाई_माधोपुर_पुलिस #दैनिकखबरें.... #hilights #sawaimadhopurpolice #न्यूजकटिंग @dmsawaimadhopur @PoliceRajasthan @IgpBharatpur @DIPRRajasthan https://t.co/qTNl2beYEz

Sawai Madhopur, Rajasthan | Jun 22, 2026

जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा  नीट परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण। 

परीक्षा केन्द्रों पर तैनात अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को संवेदनशीलता एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ।
 @dmsawaimadhopur @PoliceRajasthan @IgpBharatpur https://t.co/dsZ1Y5t2BF

जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा नीट परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण। परीक्षा केन्द्रों पर तैनात अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को संवेदनशीलता एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के दिए आवश्यक दिशा-निर्देश । @dmsawaimadhopur @PoliceRajasthan @IgpBharatpur https://t.co/dsZ1Y5t2BF

Sawai Madhopur, Rajasthan | Jun 21, 2026