भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू ने देखा अमरावती धाम, पर्यटन स्थल बनाने की उठाई मांग
जमुई के सोनो प्रखंड स्थित पंचपहाड़ी के प्रसिद्ध अमरावती धाम पहुंचे भोजपुरी के लोकप्रिय सिंगर अरविंद अकेला कल्लू ने यहां की खूबसूरत वादियों के बीच सेल्फी ली और अमरावती धाम की प्राकृतिक सुंदरता की जमकर तारीफ की।
कल्लू ने कहा कि “यह जगह वाकई बहुत सुंदर और खूबसूरत है। इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित और घोषित किया जाना चाहिए।”
उनकी इस टिप्पणी के बाद एक बार फिर अमरावती धाम को पर्यटन के नक्शे पर लाने की मांग तेज होती दिख रही है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह क्षेत्र जमुई जिले के पर्यटन विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
📍 अमरावती धाम | पंचपहाड़ी | सोनो | जमुई
#ArvindAkelaKallu #AmarawatiDham #Jamui #Sono #Panchpahari #BhojpuriSinger #Tourism #JamuiTourism #BiharTourism #SevenTakNews
Sono, Jamui | Aug 21, 2026