
ICPS से एडवांस सर्टिफिकेट कोर्स पूरा कर प्रभात द्विवेदी ने हासिल की नई उपलब्धि
उरई (जालौन)। उरई निवासी युवा पत्रकार एवं शोधार्थी प्रभात द्विवेदी ने नई दिल्ली स्थित Institute of Constitutional and Parliamentary Studies (ICPS) से ‘Advance Certificate Course in Parliamentary Institutions and Procedures’ सफलतापूर्वक पूरा कर प्रमाणपत्र प्राप्त किया है। संसदीय संस्थाओं, प्रक्रियाओं और भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के अध्ययन से जुड़े इस पाठ्यक्रम का प्रमाणपत्र प्राप्त करना उनके अकादमिक एवं पेशेवर सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
इस पाठ्यक्रम के माध्यम से प्रभात द्विवेदी को संसदीय संस्थाओं की कार्यप्रणाली, संसदीय प्रक्रियाओं तथा भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं को करीब से समझने का अवसर मिला। एक पत्रकार और शोधार्थी के रूप में उन्होंने इस अनुभव को अपने ज्ञान एवं शोध दृष्टिकोण को और समृद्ध करने वाला बताया।
पहले भी शोध यात्रा को मिल चुकी है राष्ट्रीय पहचान: गौरतलब है कि इससे पूर्व भी उरई के युवा शोधार्थी प्रभात द्विवेदी की शोध यात्रा को देश के प्रतिष्ठित अंग्रेजी समाचार-पत्र The Times of India (TOI) की चर्चित ‘Leaders of Change’ श्रृंखला में प्रमुखता से स्थान मिल चुका है। उनके शोध कार्य और अकादमिक यात्रा को राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित मंच पर जगह मिलना उरई और जालौन के लिए भी गौरव का विषय रहा है।
ICPS से प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद प्रभात द्विवेदी ने इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक अवसर और सीख के लिए संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने अकादमिक एवं पेशेवर सफर में मार्गदर्शन, शुभकामनाएं और स्नेह प्रदान करने वाले सभी बड़ों के प्रति भी हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यह प्रमाणपत्र उनके अकादमिक और पेशेवर सफर की एक छोटी, लेकिन बेहद सार्थक उपलब्धि है, जो उन्हें संसदीय व्यवस्था, लोकतंत्र और शोध के क्षेत्र में आगे सीखने के लिए प्रेरित करेगी।
Orai, Jalaun | Sep 19, 2026