
#महोबा - जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मेला सहस्त्र स्वामी गोवर्धन नाथ जू महाराज की तैयारियों का लिया जायजा , मेला स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण ।
आगामी मेला सहस्त्र श्री स्वामी गोवर्धन नाथ जू महाराज को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रभाष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने चरखारी स्थित मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मेला परिसर में श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
जिलाधिकारी ने मेला स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा श्रद्धालुओं के आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करें।
पुलिस अधीक्षक ने मेला स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ कार्य करे।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कर ली जाएं तथा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन का विशेष ध्यान रखा जाए ।
#mahoba #charkhari #चरखारी #mela
Mahoba, Mahoba | Nov 7, 2026