
जनपद बहराइच
दिनांकः-08.09.2026
- *51 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*
- अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत ₹15 लाख
- मोटरसाइकिल, मोबाइल आदि बरामद
थानाः- रुपईडीहा
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता ।
o संक्षिप्त विवरणः-
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व विक्रय पर रोकथाम हेतु दिये गये आदेशनों निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में दिनांक 07.09.2026 को थाना रुपईडीहा पुलिस व SSB की संयुक्त टीम द्वारा पिलर संख्या 651/2 के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ व तलाशी ली गयी तो अभियुक्त की पहचान अभियुक्त चाँद बाबू पुत्र इकबाल उम्र करीब 24 वर्ष निवासी चितवन मोहल्ला थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच के रूप में हुई जिसके कब्जे से 51 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर थाना रुपईडीहा पर मु0अ0सं0 - 238/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया तथा नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त चाँद बाबू उपरोक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया ।
o गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
चाँद बाबू पुत्र इकबाल उम्र करीब 24 वर्ष निवासी चितवन मोहल्ला थाना रूपईडीह जनपद बहराइच
o अभियोग का विवरणः-
मु0अ0सं0 - 238/2026 धारा 8/21 NDPS ACT थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच
o बरामदगी का विवरण-
1. 51 ग्राम नाजायज स्मैक
2. 01 मोटर साइकिल TVS अपाचे UP40BQ2541
3. 01 मोबाइल फोन VIVO
4. 250 रूपये नगद
o अपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0- 238/2026 धारा 8/21 NDPS ACT थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच
मु0अ0सं0- 237/2026 धारा 8/21 NDPS ACT थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच
मु0अ0सं0- 209/2020 धारा 379, 411 IPC थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच
मु0अ0सं0- 172/2021 धारा 379, 411, 413, 414 ,420 ,468 IPC थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच
o पुलिस टीम
रुपईडीहा
प्र0नि0 श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र
उ0नि0 अरूण कुमार सिंह
का0 अभिषेक सिंह
का0 अभिषेक राय
का0 सोविन्द्र यादव
का0 रविन्द्र यादव थाना रूपईडीहा
एसएसबी
SI/GD श्री भूपेन्द्र सिंह,
CT/GD परदेशी करतार सिंह
CT/GD अजय,
CT/GD दीनदयाल चौहान
डाग हैण्डलर CT/GD रामनिवास जट मय डाग रैंको
679 F COY 42 BN SSB बहराइच
Sashastra Seema Bal - SSB Bahraich Police UP Police