
एसपी वैशाली ने कटहरा और महुआ थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
हाजीपुर। वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बुधवार को कटहरा एवं महुआ थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की समग्र कार्यप्रणाली, गश्ती व्यवस्था और ओडी ड्यूटी की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना की कार्यप्रणाली एवं क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा।
पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में प्रभावी गश्ती व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को पूरी तत्परता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
एसपी के औचक निरीक्षण से थाना स्तर पर पुलिसकर्मियों में भी सक्रियता बढ़ी है।
#Vaishali #VaishaliPolice #SPVaishali #ShubankMishra #KataraPoliceStation #MahuaPoliceStation #Hajipur #BiharPolice #BiharNews #VaishaliNews #CrimeControl #PoliceInspection #LawAndOrder #YoungIndiaNews