भरतपुर - स्वतंत्रता दिवस पर PRO संतोष कुमार मीणा सम्मानित
भरतपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह में सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी संतोष कुमार मीणा को सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
वे जिला कलक्टर के X, Instagram एवं Facebook तीनों सोशल मीडिया हैंडल का संचालन कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
साथ ही समाचार पत्रों में प्रकाशित राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री एवं जिला कलक्टर की विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक तथा अन्य सकारात्मक न्यूज कतरनों को सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर व्यापक प्रचार करने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला विकास पुस्तिका तैयार करवाने और जिला स्तरीय प्रदर्शनी में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की सहभागिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी उन्हें बखूबी निभाई ।