
श्रीरामायण में हनुमानजी का स्थान चरित्र सबसे ऊंचा : कुलवंत भट्टी
कुरुक्षेत्र। प्रसिद्ध दु:खभंजन मंदिर में मंगलवार को हवन यज्ञ किया गया जिसमें वीर बजरंगी के भक्तों ने सबकी सुख-शांति के लिए पूर्ण आहुति डाली। वीर बजरंगी को सिंदूर व फूलों से सजाया गया। बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी ने कहा कि भगवान सूर्य नारायण ने भी अपने तेज का सौवां हिस्सा इन्हें आशीर्वाद स्वरुप दिया। ऐसे बलशाली पराक्रमी तेजस्वी देवता को अभिमान लेशमात्र भी छू नही पाया। तुलसीकृत श्री रामायण में इनका स्थान चरित्र सबसे ऊंचा है। जो इनकी नित्य श्रद्धा निष्ठा से पूजा अर्चना, श्री हनुमान चालीस का पाठ नित्य प्रति करता है, ऐसे जीव पर सरल-सहज हनुमान जी कृपा करके उसके संकट दूर करते है और संकटमोचन कहलाते है। इस अवसर पर मैनेजर एचके पाल, ज्ञान चंद पराशर, कुलवंत भट्टी, पंडित सुशील शास्त्री, दर्शन पुरी, धर्मदत कौशिक, ओमप्रकाश, यशपाल शर्मा, राजपाल कोहली, राजकुमार शर्मा, लाल बहादुर शर्मा, रमेश अरोड़ा, फूल सिंह शर्मा, मुन्ना तिवारी, सुभाष सैनी आदि श्रद्धालु प्रमुख रुप से मौजूद रहे।
फोटो
दु:ख भंजन मंदिर में वीर हनुमान जी की पूजा करते श्रद्धालु