Public App Logo
Breaking News UPSC CAPF (AC) परीक्षा में नगला फकीरा के विष्णु चौधरी ने लहराया परचम, मिली 179वीं ऑल इंडिया रैंक अलीगढ़ (ढूकपुरा) यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा आयोजित सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस (CAPF AC) परीक्षा 2025 में नगला फकीरा (ढूकपुरा) निवासी विष्णु चौधरी ने शानदार सफलता हासिल की है। विष्णु ने ऑल इंडिया स्तर पर 179वीं रैंक (AIR 179) प्राप्त कर अपने गांव, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विष्णु चौधरी के पिता महिपाल सिंह हैं। विष्णु की प्रारंभिक व स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल कोडागु से पूरी हुई है, जहां अनुशासन और देशसेवा के संस्कारों ने उनकी नींव मजबूत की। इसके पश्चात उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi) से अपना स्नातक (Graduation) पूरा किया। विष्णु की इस बड़ी उपलब्धि से उनके गांव नगला फकीरा और परिजनों में खुशी का माहौल है। परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और देशसेवा के संकल्प की सराहना की है। @highlight Brajesh Pathak Journalist Hirdesh Chaudhary Gourav Singh Mintorian कृष्ण कुमार पत्रकार मुकेश कुमार पत्रकार गोंडा अलीगढ़ मीडिया - Koil News