
वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो दर्जन से अधिक मामलों में वांछित शराब तस्कर गिरफ्तार
हाजीपुर। वैशाली पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जिले के मुख्य शराब तस्कर एवं करीब दो दर्जन से अधिक मामलों में वांछित अभियुक्त सुमित कुमार उर्फ चंदन सिंह को पटना स्थित सगुना मोड़ से गिरफ्तार किया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक, वैशाली के निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार और तस्करी में संलिप्त था। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में करीब दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस को उसकी तलाश थी।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य सहयोगियों एवं नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित कुमार उर्फ चंदन सिंह, पिता उमेश सिंह, ग्राम महुआ सिंह राय, थाना महुआ, जिला वैशाली के रूप में हुई है।
वैशाली पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार एवं तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
#वैशालीपुलिस #शराबतस्कर #शराबतस्करी #गिरफ्तारी #पुलिसकार्रवाई #अवैधशराब #अपराधसमाचार #हाजीपुर #वैशाली #BiharPolice #CrimeNews #YoungIndiaNews